DISE Code: 09180616706 School Code: 1293 +91-9410092644
Mahabodhi Inter College Logo

Mahabodhi Inter College

Kusmara, Mainpuri (U.P.)

Provisions for Student Welfare

We provide a supportive, secure, and resource-rich environment to enable overall academic success.

Science Laboratory

विज्ञान प्रयोगशाला (Laboratories)

विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं बोर्ड/यू०जी०सी० के निर्धारित मानकों के अनुसार आधुनिक एवं नवीन उपकरणों से सुसज्जित हैं। छात्रों को प्रत्येक विषय का व्यावहारिक ज्ञान कुशल शिक्षकों की देखरेख में प्रदान किया जाता है।

Library Room

समृद्ध पुस्तकालय (Library)

पुस्तकालय कक्ष में स्वीकृत संकायों के सभी विषयों हेतु विद्वान लेखकों की पुस्तकें छात्रों के ज्ञानार्जन के लिए उपलब्ध हैं। इसके साथ ही दैनिक समाचार पत्र, राष्ट्रीय पत्रिकाएं एवं सामान्य ज्ञान पत्रिकाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध रहती हैं।

Sports ground and playground

विशाल क्रीड़ा स्थल (Playground)

विद्यालय का अपना विस्तृत क्रीड़ा मैदान है, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन तथा ऊंची-लंबी कूद जैसी खेल-कूद गतिविधियों के लिए उचित व्यवस्था व खेल सामग्री उपलब्ध है।

साइकिल स्टैंड (Cycle Stand)

साइकिल से आने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं की सुरक्षा हेतु व्यवस्थित साइकिल स्टैंड की उचित व्यवस्था की गई है।

छात्रवृत्ति सुविधाएं (Scholarships)

उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा नियमानुसार सभी पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति प्रदान करवाई जाती है।

चिकित्सा सहायता (Dispensary)

विद्यालय में छात्र/छात्राओं के आकस्मिक उपचार के लिए प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) एवं डिस्पेंसरी की निःशुल्क व्यवस्था की गई है।

सीसीटीवी कैमरे (CCTV Security)

पूर्ण सुरक्षा हेतु सभी शिक्षण कक्षों, मुख्य कार्यालयों, गलियारों तथा खेल के मैदान की 24/7 निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाती है।

शुद्ध पेयजल (Purified Water)

विद्यालय में जलपान गृह (कैंटीन) के साथ-साथ शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक पेयजल के लिए आधुनिक वाटर प्यूरीफायर (RO System) की व्यवस्था है।

पृथक शौचालय (Washrooms)

स्वच्छता मानकों को ध्यान में रखते हुए छात्र तथा छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की समुचित एवं स्वच्छ व्यवस्था उपलब्ध है।